बड़ा खुलासा: 'भारत' से बाहर हुई प्रियंका चोपड़ा, बॉयफ्रेंड निक जोनास हैं वजह

कुछ वर्षों तक हॉलीवुड में सभी को अपना दीवाना बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लौटी ही थी। इसके बाद से ही उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स आए लेकिन उन्होंने चुनी एक फिल्म 'भारत'। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म में प्रियंका, सलमान खान के साथ नज़र आने वाली थीं। लेकिन हालिया खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है। 
 
खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म से बाहर हो गई हैं। इस पर किसी ने विश्वास किया तो किसी ने नहीं। लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है और फैंस इससे काफी दुखी हैं। प्रियंका के फिल्म में होने की बात भी अली अब्बास ने ही बताई थी, तो उनके बाहर हो जाने की खबर भी डायरेक्टर ने ही दी। 
 
अली अब्बास ने ट्विट किया कि हां, प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है और कारण बहुत ही खास है.. उन्होंने हमें निक के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं... टीम 'भारत' की ओर से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और खुशी। 

 
प्रियंका और निक जोनास के रिलेशनशिप की बातें सभी को पता थीं लेकिन दोनों ने इसका कभी खुलासा नहीं किया। अब प्रियंका का इस बड़ी फिल्म से बाहर हो जाना और वो भी निक के लिए, बहुत बड़ी बात है। फैंस एक तरफ निराश हैं कि वे फिल्म में प्रियंका को नहीं देख पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ सभी को उनके रिलेशनशिप की खुशी है। 
 
अब देखना तो यह होगा कि फिल्म में कौनसी एक्ट्रेस को लिया जाना है। हालांकि कई वर्षों बाद सलमान और प्रियंका की जोड़ी देखने को मिली थी लेकिन फैंस के लिए इसका चांस भी गया। फिल्म 'भारत' में फिलहाल सलमान खान, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और नोरा फतेही ही तय हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी