राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम की करोड़ों की प्रॉपर्टी!

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (15:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीते साल जुलाई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर बाहर है। राज कुंद्रा ने अपने उपर लगे इन आरोपों से इनकार किया है।

 
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को भी जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब खबरें आ रही है कि राज कुंद्रा ने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम ट्रांसफर कर दी है। राज ने ऐसा क्यों किया अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा ने 38 करोड़ की प्रॉपर्टी शिल्पा शेट्टी के नाम की है। राज कुंद्रा ने शिल्पा के नाम एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। ये फ्लैट्स जुहू में स्थित ओशन व्यू नाम की इमारत में है। 
 
खबरों के अनुसार स्क्वायरफीटइंडिया के संस्थापक वरुण सिंह ने कहा है, लगभग 5,996 वर्ग फुट के एरिया को राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है। इन प्रॉपर्टीज में से एक घर उनका वर्तमान बंगला है, जो उनके आधिकारिक पते के तौर पर पंजीकृत है। शिल्पा ने ट्रांसफर डीड पर 1.9 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। 

यह भी पढ़िए :
श्याम सिंघा रॉय फिल्म समीक्षा
 
फिल्म पाकीज़ा के 50 साल: पाकीजा और मीनाकुमारी के बारे में कई अनसुने किस्से 
 
फरवरी ओटीटी कैलेंडर: जानिए कब रिलीज होगी अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, मिथुन, माधुरी, तापसी की फिल्में और वेबसीरिज 
 
2021 के टॉप 10 टीवी शो: तारक मेहता ने अमिताभ और सलमान के शो को पछाड़ा 
 
उल्लू एप पर पलंगतोड़ सीरिज में दामाद जी 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी