घर के कामों में पत्नी पत्रलेखा की मदद करते हैं राजकुमार राव, बोले- झाड़ू लगाना है पसंद

बुधवार, 6 जुलाई 2022 (12:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव बीते साल 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट किया था। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव अक्सर अपनी पत्नी पत्रलेखा पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। 

 
राजकुमार राव जितने अच्छे एक्टर है उतने ही अच्छे पति भी है। वह अपनी पत्नी की घर के हर काम में मदद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है। राजकुमार ने कहा कि मैं स्क्रीन पर रियल कैरेक्टर्स प्ले करता हूं, इसलिए मेरे लिए जरूरी है कि मैं घर पर भी रियल रहूं। हम दोनों मिलकर घर का काम करते हैं। चूंकि मुझे ओसीडी है इसलिए मुझे सबकुछ साफ और व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद है। अगर वो ये भी कहती हैं ना कि हो जाएगा, तब भी मैं सबकुछ दोबारा करता हूं।
 
राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें बर्तन धोना और फर्श पर झाड़ू लगाना पसंद है। वह बचपन में अपनी मां की मदद करते थे और इस तरह उन्होंने इन कामों को करने में रुचि विकसित की। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता था कि मम्मी अकेले काम करेगी तो मैं काम करवा देता था। और मुझे झाड़ू लगाना भी अच्छा लगता है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी