लॉकडाउन की वजह से परेशान हुईं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- कामवाली बाई बना दिया....

शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:47 IST)
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा हुआ है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस वायरस के कारण बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने घर के सारे काम खुद ही कर रहे हैं। कोरोना ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत का बुरा हाल कर दिया है।

 
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें वह अपनी परेशानी बता रही हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में राखी सावंत ने एक रंग बिरंगे फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है। जिससे उनका लुक काफी डरावना नजर आ रहा है। 
 
वीडियो में राखी सावंत बता रही हैं कि कोरोना वायरस ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। जिसके चलते ना केवल उन्हें जला हुआ खाना खाना पड़ रहा है, बल्कि वह कामवाली बाई भी बन गई हैं।
 
एक वीडियो में राखी सावंत कोरोना वायरस को चेतावनी देते हुए कह रही हैं कि दुनिया से और भारत से चला जा। अगर वो नहीं गया तो उसे अच्छे से बताएंगी। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना से भी खतरनाक हूं।
इस वीडियो में राखी सावंत चिल्ला चिल्लाकर कह रही हैं, 'गो कोरोना गो, तेरी मैं बैंड बजाऊंगी.. तुझसे खतरनाक तो मैं हूं राखी सावंत। समझ गया, कोरोना के बच्चे। तुझसे खतरनाक हूं मैं, मैं तुझे खा लूंगी, तेरी बैंड बजा दूंगी।'
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी