रामायण की ‍सीता निभाएंगी 'सरोजिनी नायडू' का किरदार, फिल्म से दीपिका चिखलिया का फर्स्ट लुक रिलीज

शुक्रवार, 8 मई 2020 (18:21 IST)
रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता कर किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुईं दीपिका चिखलिया एक बार फिर से एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। दीपिका चिखलिया जल्द ही स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के किरदार में दिखाई देंगी। ये एक बायोपिक है।

 
दीपिका चिखलिया ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में अभिनेत्री का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है। पोस्टर में दीपिका की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है- 'स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी।' 
 
पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'सरोजिनी नायडू... फर्स्ट लुक... पोस्टर।' इस फिल्म का टाइटल 'सरोजिनी' है। इस फिल्म को धीरज मिश्रा ने लिखा है और आकाश नायक डायरेक्ट कर रहे हैं।
 
ये पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक प्रमुख नायिका थीं। इस पोस्टर में दीपिका के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि सीता माता का रोल करना आसान था। क्योंकि उनकों किसी ने देखा नहीं था। मैंने जो किया लोग उसी में सीता को जीवंत देखते हैं। लेकिन सरोजिनी नायडू से समाज परिचित है। ऐसे में किसी भी तरह की गलती नहीं हो सकती है। हर चीज पर विशेष ध्यान देना होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी