'रामायण' के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया दुख

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (14:02 IST)
रामानंद सागर की 'रामायण' के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी के बाद अब इस शो के एक और कलाकार का निधन हो गया है। रामायण में 'निषाद राज' के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 

 
चंद्रकात पंड्या 78 साल के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन का कारण उनकी बीमारियों को बताया जा रहा है।
 
चंद्रकांत पंड्या के निधन की खबर रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने ने चंद्रकांत पंड्या की एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। 
 
चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले में हुआ था। वह एक बिजनेस फैमिली से तालुक रखते थे। उनका परिवार गुजरात से मुंबई में आकर बस गया था। टीवी शो के अलावा चंद्रकांत कई गुजराती फिल्मों में अहम किरदार में नजर आ चुके थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी