अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का पहला गाना 'आईला रे आईला' हुआ रिलीज

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (13:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के अगले दिन यानि 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

 
वहीं अब 'सूर्यवंशी' का पहला गाना 'आईला रे आईला' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने में सिंघम (अजय देवगन), सिम्बा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) की ग्रैंड एंट्री नजर आ रही है। 
 
दलेर मेहंदी द्वारा गाया गया यह गाना इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बताया जा रहा है। यह गाना दलेर मेहंदी के पुराने गाने का ही रिमेक है, जिसे तनिष्क बाग्ची ने रीक्रिएट किया है। वहीं इसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। 
 
गाने की शुरूआत अक्षय कुमार के एनर्जेटिक डांस मूव्स से होती है, जिसके बाद रणवीर सिंह और अजय देवगन आते हैं। तीनों ही पुलिस की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 
 
यह गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फिल्म को हाल ही में सीबीएफसी ने बिना कट लगाए U/A सर्टिफिकेट दिया है। 
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फि ल्म में नजर आएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी