इस वजह से आलिया भट्ट संग जल्द सगाई करने वाले हैं रणबीर कपूर!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों बी-टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक है। रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। आलिया और रणबीर एक-दूसरे के परिवार के साथ भी अच्छा संबंध बना चुके है। 
 
आलिया जहां कपूर परिवार की हर पार्टी में शरीक होती है वहीं रणबीर भी समय निकाल कर आलिया के परिवार से मिलने पहुंच जाते है। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द सगाई करने वाले हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की मां नीतू चाहती है कि दोनों जल्द ही सगाई कर लें। इसके लिए उन्होंने जून का महीना चुना है। वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। दोनों चाहते हैं कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद ही वह अपने रिश्ते में आगे बढ़े।
 
हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर गिफ्ट में गोल्ड प्लेट वाली रिंग दी थी जिसके ऊपर AR लिखा हुआ था। आलिया रणबीर के पिता ऋषि कपूर से मिलने कई बार न्यूयॉर्क जा चुकी हैं। आलिया ने नए साल का जश्न भी रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में मनाया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी