रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'एनिमल' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सोमवार, 1 मार्च 2021 (13:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट सामने आ गई है। 'कबीर सिंह' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म अगले साल 5 अक्टूबर यानि दशहरा के खास मौके पर रिलीज की जाएगी।

 
संदीप रेड्डी वंगा और परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एनिमल की रिलीज डेट की घोषणा की। निर्देशक ने ट्वीटर पर लिखा, 'एनिमल 2022 के दशहरे पर रिलीज की जाएगी।'
 
रणबीर कपूर और परिणीति के अलावा फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद दर्शकों को संदीप की 'एनिमल' से काफी उमीदें हैं। बताया जा रहा है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। रणबीर कपूर फिल्म में एक अलग और अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे।
 
फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। ये फिल्म भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित होगी।
 
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा फैंस रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट रोमांस करती नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी