शादी के बाद अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को यह खास गिफ्ट देंगे रणबीर कपूर

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (11:45 IST)
बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल को शुरू हो गए हैं। रणबीर और आलिया बेहद ही प्राइवेट तरीके से शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

 
वहीं अब खबर आ रही है कि शादी के बाद रणबीर कपूर अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को बेहद ही खास गिफ्ट देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं, जिस पर 8 डायमंड लगे हैं। इस बैंड को लंदन के क्लीफ एंड आर्पेल्स नाम के एक इंटरनेशनल ब्रांड से बनवाया गया है। 
 
खबरों के अनुसार इस बैंड के लिए रणबीर ने खुद डायमंड पसंद किया है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ये डायमंड को डट लुक देते हुए काफी खूबसूरती से कट करता है।
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 'वास्तु' अपार्टमेंट में चल रहे हैं। यह कपल इसी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को सात फेरे भी लेने वाला है। खबरों के अनुसार शादी के बाद शाम को रणबीर-आलिया मीडिया के सामने भी आएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी