स्विट्जरलैंड में चलेगी रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन

रणवीर सिंह बॉलीवुड में बहुत कम समय में ही मज़बूत पकड़ बना चुके हैं। इसके बाद बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप। इससे बढ़कर और क्या चाहिए। दीपिका और रणवीर बहुत ही क्यूट कपल हैं और जल्द ही दोनों की शादी की भी चर्चा चल रही है। 
 
रणवीर और उनके फैंस के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबरी है। उनके फैंस जानते है कि रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसी को और बढ़ावा देने और रणवीर को इसके लिए सम्मानित करने के लिए स्विट्जरलैंड की सरकार ने तय किया है कि वे रणवीर सिंह के नाम से एक ट्रेन स्विट्जरलैंड की पटरियों पर दौड़ाएंगे। 
 
इस ट्रेन का नाम होगा 'रणवीर ऑन टूर'। स्विस टूरिज्म ने यह फैसला रणवीर की लोकप्रियता को देखते हुए लिया है। स्विट्जरलैंड में भी रणवीर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस इस सम्मान को पाने वाले रणवीर पहले एक्टर हैं। सूत्र के मुताबिक रणवीर सिंह की स्विट्जरलैंड में बहुत फैन फॉलोइंग है और यह उनकी फिल्मों की सफलता दर से भी देखी जा सकती है। वे स्विस टूरिज़म के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनकी ग्लोबल सक्सेस का जश्न मनाना के लिए चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी एक ट्रेन का नाम उनके नाम पर रख दिया। 
 
इस ट्रेन का उद्घाटन भी रणवीर सिंह ही करेंगे। वे 30 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे और इसके लिए वे अभी से स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी