सिम्बा के बाद रणवीर सिंह को घर पर इस नाम से बुलाती हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारें में जानने के लिए फैंस हमेंशा एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह उमंग अवॉर्ड शो अटेंड करने पहुंचे थे। रणवीर सिंह हमेंशा की तरह अपने यूनीक ड्रेसअप की वजह से यहां भी लाइमलाइट में रहें। रणवीर ने टाइगर प्रिंट आउटफिट पहना था। 
 
रणवीर के साथ स्टेज पर रोहित शेट्टी, अजय देवगन और अक्षय कुमार भी मौजूद थे। जिन्होंने मजेदार बातचीत से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी को सिम्बा देने के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही उन्होंने बताया कि सिम्बा के बाद दीपिका घर पर उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं। 
 
रणवीर ने बताया कि अब जब वो घर पहुंचते हैं तो दीपिका उनसे कहती हैं 'आया पुलिस'। यह सुनते ही वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। सिम्बा में रणवीर सिंह एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सारा अली खान नजर आई थीं। 
 
रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। कॉप ड्रामा एक्शन फिल्म 250 करोड़ कमाने की ओर है। रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर गली बॉय स्ट्रीट रैपर्स की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी