शुरू से आखिर तक : जानिए क्या-क्या हुआ सोनम कपूर-आनंद की रिसेप्शन पार्टी में

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी से फैंस का दिल ही नहीं भर रहा है। मेहंदी, शादी, रिसेप्शन हर एक फंक्शन की खबरें फैंस को चाहिए। 8 मई की सुबह शादी के बाद मिस्टर एंड मिसेस आहुजा की रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमें बॉलीवुड की धूम मची रही। 
 
परिवार और बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ ने मिलकर सोनम की शादी को यादगार बना दिया। रिसेप्शन सोनम की एक दोस्त के होटल द लीला में हुआ। रिसेप्शन के साथ ही यहां संगीत का फंक्शन भी था, जिसकी तैयारी बहुत पहले से चल रही थी। इसके लिए सिर्फ पापा अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर ही नहीं बल्कि करण जौहर और कई सेलीब्रिटीज़ भी उत्साहित थे। रिसेप्शन पार्टी में क्या-क्या हुआ आइए जानते हैं। 
 
केक कटिंग सेरेमनी -
सबसे पहले यहां आफ्टर मैरिज केक कटिंग सेरेमनी हुई। इसमें सोनम कपूर और आनंद ने एक शानदार बड़ा सा केक काटा। दोनों ने पहले एक-दूसरे को और उसके बाद अपने इन-लॉज़ को केक खिलाया। 
 
 
करण जौहर के डांस से शुरुआत - 
संगीत प्रोग्राम की शुरुआत सभी के फेवरेट फिल्ममेकर करण जौहर के डांस से हुई। करण ने सोनम के गाने 'प्रेम रतन धन पायो' पर शानदार डांस किया। इसके लिए करण बहुत पहले से प्रैक्टिस कर रहे थे। साथ ही सभी को उनके डांस का बेसब्री से इंतज़ार था। इसके बाद करण ने आनंद आहूजा के लिए 'साजन जी घर आए' पर डांस किया। 
 
 
ग्रुप परफॉर्मेंस - स्वरा भास्कर और कुणाल रावल 
इसके बाद एक शानदार धमाकेदार ग्रुप परफॉर्मेंस हुई जिसमें 'वीरे' सोनम के लिए स्वरा भास्कर और कुणाल रावल भी शामिल थे। 
 

मीका सिंह का गाना और अनिल कपूर डांस - 
रिसेप्शन पार्टी में मिका सिंह ने कई गाने गाए और माहौल बना दिया। साथ ही ऐसा कोई गाना नहीं थी जिस पर पापा अनिल कपूर ने डांस ना किया हो। 
 
 
सलमान और शाहरुख की 'पार्टी ऑल नाइट' - 
सबसे ज़्यादा अगर पूरी पार्टी एंजॉय की है तो वे हैं जिगरी दोस्त शाहरुख और सलमान खान। दोनों ने पूरी पार्टी में रौनक ला दी। 
 
 
एक तरफ जहां सलमान, मी‍का सिंह के साथ गाने गा रहे थे, वहीं शाहरुख डांस फ्लोर पर सोनम को नचा रहे थे। 
 
 
इसके अलावा शाहरुख और सलमान की सबसे मस्तीभरी हरकत थी जब उन्होंने सोनम की मां के लिए गाना गाया। 
 
 
पार्टी एनिमल्स - 
सोनम के रिसेप्शन में बॉलीवुड से वरुण धवन, कंगना रनौट, ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कई सेलीब्रिटीज़ शामिल हुए। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी