क्या छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रहीं रेखा? 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में आईं नजर

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (13:48 IST)
बड़े पर्दे पर अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस रेखा अब टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। वे टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें रेखा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

 
प्रोमो की शुरुआत में रेखा गुम है किसी के प्यार में... गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी कैरी कर रखी है। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और बड़े-बड़े झुमके पहने हैं। हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत दिख रही है। 
 
इसके बाद वे कहती हैं- दरअसल ये गीत मेरे दिल के बेहद करीब है। वे आगे बताती है- इसमें कही कोई एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है।
 
रेखा आगे कहती हैं- जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी है।
 
बता दें कि ये सीरियल स्टार प्लस पर सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे टेलिकास्ट होने वाला है। हालांकि मेकर्स और रेखा ने अभी तक अपने रोल को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। रेखा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में नजर आई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी