हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गाने '52 गज का दामन' ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर हुए इतने करोड़ व्यूज

सोमवार, 14 जून 2021 (14:14 IST)
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार अपने गानों की वजह से खुब सुर्खियों में रहती हैं। रेणुका के गाने इंटरनेट पर धमाल मचाते हैं। रेणुका का हाल ही में रिलीज गाना '52 गज का दामन' इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

 
हाल ही में रेणुका ने बताया कि उनके गाने '52 गज का दामन' ने रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने पर 1 बिलियन के पार व्यूज पहुंच गए है। यह खुशखबरी रेणुका पंवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 
 
इस पोस्ट में रेणुका पंवार ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए खुशी जाहिर की है। रेणुका ने लिखा, आप सभी के आशीर्वाद, प्यार, साथ से ही हमने नामुमकिन को मुमकिन किया है। मेरा हृदय से आभार मेरी टीम को की जो मेरा परिवार है और आप सभी मेरी ताकत हैं जिन्होंने ये कर दिखाया... अभी तो आरंभ है सफर बहुत आगे तक है अपना प्यार आशीर्वाद साथ यूंही बनाए रखें... हार्दिक धन्यवाद।
 
वहीं इस गाने में अपने डांस से धमाल मचाने वाली प्रांजल दहिया ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को शुक्रिया किया है।
 
इस गाने में रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं प्रांजल दहिया के हरियाणवी लड़की के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने रेणुका और प्रांजल दोनों को हिट कर दिया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी