सनी लियोनी ने बढ़ाई गर्मी, डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट

सोमवार, 14 जून 2021 (12:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी की एक बोल्ड तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 
 
सनी लियोनी ने डब्बू रतनानी 2021 के कैलेंडर के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है। इस तस्वीर में सनी लियोनी का अंदाज देखकर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ गई है। 
 
इस तस्वीर में सनी लियोनी ने खुद को सिर्फ एक कपड़े से ढका हुआ है और हाई हील्स पहनी हुई हैं। वह एक पिलर के सहारे खड़ी होकर सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'गर्मी आ गई है।'
 
सनी लियोनी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सनी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। डब्बू रतनानी का कैलेंडर हर साल सुर्खियों में रहता है। इस कैलेंडर के लिए कई खूबसूरत एक्ट्रेस बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं। 
 
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रिएलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला को होस्ट करती नजर आ रही हैं। वह जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सनी लियोनी शेरो, वीरमादेवी और रंगीला जैसी साउथ फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी