रिया चक्रवर्ती को अपने जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत से मिला खास तोहफा

Photo : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत इन‍ दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। बीते कुछ महीनों से सुशांत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ रहा है। अपने लिंकअप की खबरों पर दोनों ने रिएक्ट करते हुए एक दूसरे को अपना दोस्त बताया है, लेकिन हर खास मौकों पर दोनों को साथ देखा जा रहा है। 
 
हाल ही में रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन के मौके पर सुशांत उन्हें लद्दाख ले गए थे। इसके बाद रिया ने अपने जन्मदिन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके कहा था कि ये उनका सबसे खूबसूरत जन्मदिन है। इसी के साथ-साथ रिया और सुशांत के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। 
 
ताजा रिपोर्ट्स की माने तो सुशांत ने रिया के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया है। सुशांत ने रिया को प्लेटिनम का का एक पेंडेंट तोहफे के रुप में दिया है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि सुशांत से ये तोहफा पाने के बाद रिया खुशी से फूली नहीं समा रही है और वह हर जगह इस पेंडेंट को पहनी दिखाई देती हैं।
 
सुशांत सिंह राजपूत और रिया पिछले कुछ समय से अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ऑफिशियली इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी