ऋषि कपूर को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब लौटेंगे भारत

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर काफी समय से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषि पिछले 5 महीने से वहीं पर हैं उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी मौजूद हैं। अब खबर है कि ऋषि जल्द ही मुंबई वापस लौटने वाले हैं।


ऋषि कपूर मार्च के अंत तक भारत वापस आ सकते हैं। खबरो के मुताबिक ने ऋषि कपूर के पड़ोसी मधु पोपलई बताया कि उनकी वॉट्सएप पर ऋषि कपूर से बात हुई थी। एक्टर ने बताया वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। और मार्च के अंतिम तक मुंबई वापस आ सकते हैं।
 
नीतू कपूर ने भी अपनी एक सोशल पोस्ट में इस बात का हिंट दिया है कि वे पति ऋषि कपूर के साथ जल्द भारत लौटने वाली हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अमेरिका जाकर ऋषि से मुलाकात कर चुके हैं। इलाज की वजह से ऋषि अपनी मां के निधन होने पर भी मुंबई वापस नहीं आ पाए थे।
 
अमेरिका में इलाज के दौरान अक्सर नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को उनकी सेहत की जानकारी देती रहती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी