न्यूयॉर्क में जूतों की कीमत देख ऋषि कपूर हुए हैरान, किया मजेदार ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर भी वहीं मौजूद हैं और उनकी सेहत के बारे में लगातार अपडेट्स करती रहती हैं। ऋषि भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।


हाल ही में ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में 27 लाख का जूता देखकर हैरान हो गए हैं। दरअसल, ऋषि ब्रैंडेड स्नीकर स्टोर विजिट करने पहुंचे थें। यहां वे जूतों की भारी भरकम कीमतों को देखकर शॉक्ड हो गए। 
 
ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए लिखा, न्यूयॉर्क में सबसे बड़ा स्नीकर स्टोर, जहां मैंने 12,000 से ज्यादा स्टाइल और मॉडल के स्नीकर्स देखे। मैं हैरान हूं कि इन स्नीकर्स की कीमत USD 40,000 (Rs 27,56,900), USD 27,000 (Rs 18,60,907), USD 25,000 (Rs 17,23,062) और USD 20,000 (Rs 13,78,450) तक है। ज्यादातर की कीमत USD 5,000 (Rs 3,44,732) या उससे ऊपर है।
 
अपने दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा, इस स्नीकर्स की कीमत को गौर से देखें। ये मुझे इस बात की याद दिलाते हैं कि- जूता सोना का हो या चांदी का- पहना तो जाता है पावों में।

ऋषि के इन ट्वीट्स पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये सब यहां चौक में 1000 और 500 में मिलते हैं। वही कई फैंस का महंगे स्नीकर्स को ना खरीद पाने का दर्द भी छलका है।
 
हाल ही में ऋषि की आने वाली फिल्म के पोस्टर को लॉन्च कर दिया गया है जिसके बाद ऋषि के फैंस के बीच काफी ख़ुशी और उत्सुकता देखी जा रही है। ऋषि फिल्म 'झूठा कहीं का' से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 19 जुलाई को रिलीज होगी। चर्चा है कि ऋषि कपूर इसी साल अगस्त महीने में भारत वापस लौट सकते हैं। वह भारत आने के लिए काफी बेताब हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी