सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर रोहित शेट्टी बना रहे हैं 'इंडियन पुलिस फोर्स' नामक वेबसीरिज

बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (12:55 IST)
रोहित शेट्टी को पुलिस ऑफिसर के किरदार को लेकर फिल्में बनाना पसंद हैं। सिंघम, सिंघम 2, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में वे बदा चुके हैं जिसके केंद्र में पुलिस ऑफिसर का किरदार था। अब वे डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं और विषय इस बार भी पुलिस ही होगा। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर रोहित और अमेज़न प्राइम वीडियो ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' नामक वेबसीरिज अनाउंस की है। 8 एपिसोड में हाई ऑक्टेन एक्शन नजर आएगा। 
इस सीरिज का टीज़र जारी हो गया है। शूटिंग जारी है। जल्दी ही इसकी रिलीज डेट बताई जाएगी। रोहित के फैंस को इस सीरिज का बेसब्री से इंतजार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी