आरआरआर स्टार राम चरण ने ट्विटर की दुनिया में रखा कदम

शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (11:08 IST)
'आरआरआर' स्टार राम चरण ने आखिरकार ट्विटर पर अपना डेब्यू कर लिया है। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में अभिनेता ने अपने पहले ट्वीट में एक मजबूत संदेश भी साझा किया है।
राम चरण द्वारा साझा किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है, Hope this tweet finds you in good health. At this hour of crisis, inspired by @PawanKalyan garu, I want to do my bit by contributing to aid the laudable efforts of our governments...Hope you all are staying safe at home!

निर्माताओं ने हाल ही में आरआरआर के टाइटल लोगो के साथ मोशन पोस्टर जारी करते हुए प्रशंसकों को डबल ट्रीट दी थी। और इसके तुरंत बाद, आरआरआर स्टार राम चरण ने अब ट्विटर की दुनिया में कदम रख लिया है।

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस एस राजामौली की पहली फिल्म भी है। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को दुनिया भर में एक साथ 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
 
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी