करीना कपूर को लाइफ में पाकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं सैफ अली खान

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (17:50 IST)
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों समय-समय पर मिनी वेकेशंस पर भी जाते रहते हैं। इस साल की शुरुआत दोनों ने स्विट्जरलैंड में की थी।

ALSO READ: Bigg Boss 13 : माहिरा-पारस से भिड़े शहनाज गिल के भाई, हाथापाई की आई नौबत
 
सैफ अली खान ने बताया कि वह बहुत लकी हैं कि करीना उनके जीवन में हैं। वह दोस्ती और रिश्तों को काम से अलग रखती है। चाहे खाना बनाना हो, घर पर दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो, किसी भी देश में कॉटेज रेंट करनी हो या साथ में कोई भी छोटी-छोटी चीजें, साथ में बिताया गया क्वॉलिटी टाइम काफी मायने रखता है।

सैफ ने बताया कि उन दोनों में कुछ समानताएं और कुछ डिफरेंसेज हैं लेकिन यह चीज दोनों में कॉमन है। वे दोनों काम करना पसंद करते हैं लेकिन यह ऑब्सेशन नहीं है। 
 
सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवानी जानेमन' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें वह तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया के साथ दिखाई देंगे। वहीं करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हो चुकी है और इसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर ली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी