'सालार पार्ट 1 : सीजफायर' ने बनाया रिकॉर्ड, मुंबई में लगा फिल्म का 120 फीट का कट-आउट

WD Entertainment Desk

रविवार, 17 दिसंबर 2023 (16:32 IST)
Salaar Part 1 Ceasefire : होम्बले फिल्म्स बिना किसी सवाल के भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित कंटेंट निर्माताओं में से एक है। यह प्रमुख निर्माण हाउस अपने अगले सबसे बड़े दमदार प्रोजेक्ट 'सालार पार्ट 1 : सीजफायर' के ग्रैंड रिलीज के लिए तैयारी कर रहा है, जिसमें प्रभास बतौर लीड हैं, जबकि प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है।
 
फिल्म के रीलीज का इंतजार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और फिल्म लोगों के बीच में अपने टीजर और ट्रेलर रिलीज से पहले यानी घोषणा के समय से ही पसंदीदा बन गई है। हाल ही में एक रोमांचक अपडेट के तहत, फिल्म का एक बड़ा 120 फीट का कट-आउट मुंबई शहर के हार्टलैंड में लगाया गया है।
 
यह अब तक का लगाया गया सबसे ऊंचा भारतीय फिल्म का कटआउट है, क्योंकि 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' से पहले उनका 100 फीट का कट-आउट होम्बले फिल्म्स केजीएफ चैप्टर 2 के शहर में लगाया गया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग हर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ओपन कर दी गई है और एडवांस बुकिंग काफी तेजी से शुरू हो रही है। 
 
उम्मीद है कि फिल्म को रिलीज के दिन, 22 दिसंबर, 2023 को शानदार ओपनिंग मिलेगी। यह एक्शन 2 घंटे 55 मिनट की अवधि की है और सेंसर बोर्ड ने इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में कई खतरनाक वॉर सीन और हिंसा हैं। 'ए' सर्टिफिकेट वाली खबर फिल्म के बड़े पैमाने का सबूत है।
 
होम्बले फिल्म्स, 'सालार भाग 1 : सीजफायर' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे।  प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी