क्या सलमान खान ने गुपचुप तरीके से रचा ली सोनाक्षी सिन्हा संग शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

शनिवार, 5 मार्च 2022 (11:45 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सलमान खान का नाम वैसे तो बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन 56 साल की उम्र में भी वह कुंवारे हैं। सलमान की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
अब सलमान की शादी को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अंगुठी पहनाते नजर आ रहे हैं। सोनाशी की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि भाईजान ने गुपचुप तरीके से सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। 
 
Photo - Twitter
हालांकि बता दे कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी की जो तस्वीर वायरल होरही है वह फोटोशॉप की गई है। सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। 
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सलमान का नाम इन दिनों यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। यूलिया और सलमान ने लॉकडाउन का वक्त साथ ही बिताया था। 
 
वहीं सोनाक्षी का नाम बीते कुछ समय से जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया है। उन्होंने जहीर को अपना बेस्टफ्रेंड बताया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी