सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शुरू की राजनीति की नई पारी,‍ शिवसेना में हुए शामिल

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर शिवसेना अध्यक्ष अद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। आदित्य ठाकरे ने शेरा को तलवार देकर और उनके हाथ में भगवा धागा बांधकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

ALSO READ: सनी देओल के बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़ी 50 रोचक जानकारियां
 
शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर माराठी भाषा में लिखा- अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं और शेरा शिवसेना की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
शेरा करीब 22 साल से सलमान के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। सलमान खान के साथ परछाईं की तरह रहने वाले शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी