मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं

रविवार, 25 जुलाई 2021 (14:19 IST)
टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दिन सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को पूरा देश बधाई दे रहा है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है, जिससे टोक्यो में मेगा-स्पोर्ट्स फेस्ट में भारत का पदक खाता खुल गया है। 

 
बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मीराबाई को पदक जीतने पर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। सलमान खान ने ट्वीट किया, आज देश का सुपरस्टार बनने पर मीराबाई चानू को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया। आप तो असली दबंग निकलीं।
 
बता दें की सलमान खान मीराबाई चानू के फेवरेट अभिनेता है। एक इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर, मीराबाई चानू ने सलमान का नाम लिया था और कहा था, सलमान खान मुझे बहुत ही पसंद है। उनका बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।"
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी