बिग बॉस फेम एक्ट्रेस कार एक्सीडेंट में गंभीर घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

रविवार, 25 जुलाई 2021 (11:26 IST)
तमिल बिग बॉस फेम एक्ट्रेस यशिका आनंद सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गई हैं। वहीं, उनके दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के अनुसार, यशिका अपने दोस्तों के साथ कार से महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। 

 
बताया जा रहा है कि इस हादसे में यशिका समेत तीन लोग घायल हुए है। वही एक की मौत हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से जा टकराई। 
 
बता दें यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। यशिका ने इंस्टाग्राम के जरिए लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्टिंग में किस्मत आजमाई। यशिका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके बाद वह 2018 में बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी