ईद पर सलमान खान का दीदार करने के लिए हजारों फैंस पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (10:47 IST)
Salman Khan: दुनियाभर में बीते दिन ईद धूममाध से मनाई गई। इस खास मौके पर हर साल की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने घर की बालकनी से फैंस को ईद की बधाई दी। इस मौके पर हजारों फैंस दोनों की सुपरस्टार के घर के बाहर मौजूद थे। 
 
सलमान खान के फैंस बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मौजूद थे। फैंस की संख्या इतनी ज्यादा थी कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के घर के बाहर फैंस का हुजूम नजर आ रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ईद के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दोपहर से ही जबरदस्त भीड़ जुट गई थी। व्यापक सुरक्षा के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। हालांकि जब सलमान अपने फैंस को ईदी देने के लिए बालकनी में आए और उन्हें देखकर फैंस का हुजूम चीख पड़ा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान के साथ उनके ‍पिता सलीम खान भी बालकनी में पहुंचे और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियों की वजह से सलमान के साथ बालकनी में उनकी सिक्योरिटी भी मौजूद थी।
 
बता दें कि इस साल ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश थे। लेकिन अगली ईद के लिए सलमान ने अपनी फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान कर दिया है। फिल्म का निर्देशन मुरुगदॉस करेंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी