नाइट क्लब में चार लड़कियों ने सलमान खान को लूटा

हाल ही में बांद्रा स्थित एक नाइट क्लब में सलमान खान को लूट लिया। ये चार लड़कियां सलमान की फैन बन कर आईं। वे सलमान को घेर कर बात करने लगी। सलमान भी बातों में खो गए। जब वे लड़कियां गईं तो सलमान को पता चला कि टेबल पर रखी उनकी चीजें गायब है, जिसमें सलमान खान का पर्स, सनग्लास और पैंडेंट शामिल थे। 
 सलमान को पुलिस में रिपोर्ट लिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। ये लड़कियां बड़ी शातिर हैं। सुष्मिता सेन और श्रेया सरन के साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें