सलमान खान को सताई सुनील ग्रोवर की चिंता, अपनी मेडिकल टीम को दी यह जिम्मेदारी

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (14:43 IST)
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। यह सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई थी। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे थे। सर्जरी के बाद सुनील अस्पताल से घर लौट चुके है।

 
अब खबर आ रही है कि सलमान खान को फिल्म 'भारत' के अपने को-एक्टर सुनील ग्रोवर की सेहत की सता रही है। सलमान खान ने अपने डॉक्टर से कॉमेडियन की हेल्थ पर नज़र रखने के लिए कहा है।
 
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम, सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बींइग ह्यूमन’ के साथ काम करती है। सलमान ने अपने डॉक्टरों की टीम से कहा है कि वे सुनील ग्रोवर की हेल्थ पर बारीक से नज़र रखें और यह सुनिश्चित करें कि वह ठीक हैं।
 
सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में सुनकर कपिल शर्मा को भी झटका लगा था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था ‍कि सुनील की सर्जरी की बात सुनकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड था, मैं उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हूं। मैंने उन्हें मैसेज भी किया था हालांकि, वे अभी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। मैं उम्मीद नहीं करता हूं कि वे मैसेज का जवाब दे पाएंगे। इस समय उन्हें केवल आराम की ही जरूरत है।

यह भी पढ़िए : 
मधुबाला की बहन को 96 साल की उम्र में घर से निकाल बैठा दिया हवाई जहाज में
 
फरहान अख्तर 21 फरवरी को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा
 
राज कुंद्रा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की शिल्पा शेट्टी के नाम
 
अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला
 
धोनी बने सुपरहीरो अथर्व का फर्स्ट लुक रिलीज

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी