सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से बार के सिक्योरिटी गार्ड ने मांगा आईडी प्रूफ, मजेदार है वजह

शनिवार, 23 नवंबर 2019 (12:46 IST)
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मुंहबोली बहन और पूर्व पुलिकत सम्राट की पत्नी श्वेता रोहिरा को हाल ही में एक अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।


श्वेता हाल ही में अपने दोस्तों के साथ वर्सोवा के एक बार में पहुंची थीं। जब वो बार के अंदर जाने लगीं तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और उनसे आईडी प्रूफ मांगने लगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड को श्वेता की उम्र 18 साल से कम लग रही थी।
 
ALSO READ: काजोल के अधिक बात करने पर इरिटेट होते हैं अजय देवगन
 
सिक्योरिटी को भरोसा नहीं हो पा रहा था कि वो 18 साल से ऊपर की हैं। यह सुनकर श्वेता काफी हैरान थीं। खबर के अनुसार श्वेता रोहिरा ने खुद बताया कि वो समय उनके लिए ऐसा था कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। 
 
उन्होंने बताया कि वो वर्सोवा के एक बार में अपने क्लोज फ्रेंड के साथ पहुंची थीं। लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया और आईडी मांगने लगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इसके बाद मैने अपने पर्स में हर जगह अपनी आईडी ढूंढी और आखिरकार उन्हें अपना आईडी प्रूफ मिल गया और इसे देखने के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर जाने दिया।
 
श्वेता ने बताया कि उस वक्त उनके दोस्त खूब हंस रहे थे, लेकिन उन्हें लगा कि किसी भी लड़की के लिए ये कितनी अच्छी बात है कि वो उम्र में कम दिखे। आखिर कौन उम्र में कम नहीं दिखना चाहता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी