सनी की फिल्म का सलमान ने किया प्रमोशन

देओल परिवार का सलमान परिवार बहुत बड़ा फैन है। धर्मेन्द्र, सलमान के पसंदीदा हीरो हैं और सनी देओल को भी वे बेहद पसंद करते हैं। 
 
प्रेम र तन धन पायो की‍ फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
ट्वीटर के जरिये दूसरों की फिल्म का प्रमोशन सलमान बहुत कम करते हैं, लेकिन सनी की आने वाली फिल्म 'घायल वंस अगेन' के बारे में सलमान ने ट्वीट किया है कि घायल के जरिये सनी वापसी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने घायल वंस अगेन के ट्रेलर की लिंक भी दी है। 
धर्मेन्द्र द्वारा प्रस्तुत 'घायल वंस अगेन' का निर्देशन सनी ने किया है। यह सनी और चार किशोरों की कहानी है। फिल्म 15 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें