सलमान खान ने छीना फैन का मोबाइल, देखें वीडियो

मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (18:15 IST)
हाल में ट्वीटर पर एक यूज़र ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें सलमान खान एअरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक फैन भी चल रहा है और सेल्फी लेने या वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा है। 
 
सलमान यह देख नाराज हो जाते हैं और उससे मोबाइल फोन छीन लेते हैं। इस वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है।
 
ahraz mulla नामक यूज़र ने यह वीडियो पोस्ट किया है और उसका कहना है कि यह गोआ एअरपोर्ट का है। उसके अनुसार ऐसे इंसान को स्टार कहलाने का हक नहीं है। 
 
 
इस पर लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है, हालांकि ज्यादातर ने सलमान की आलोचना की है, लेकिन कुछ का कहना है कि हर समय सेलिब्रिटी से यह आशा करना कि वह मुस्कुराएं गलत है। 
 
हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का है? गोआ का है या नहीं? नया है या पुराना? ये भी संभव है कि सलमान मजाक कर रहे हों। बाद में उन्होंने मोबाइल फोन लौटा दिया हो। 
 
पर यह बात साफ है कि यह सलमान का ही वीडियो है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी