सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में हुई बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री

WD Entertainment Desk

रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (16:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान अगले साल अपने फैंस को ईदी देने वाले हैं। वहीं अब सलमान की इस फिल्म में बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री हो गई है। 

 
सलमान खान ने विजेंद्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर इस बात का खुलासा किया है। सलमान ने विजेंद्र सिंह संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी नजर आ रहे है।
 
इसके साथ सलमान खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारे बॉक्सर भाई विजेंद्र सिंह, किसी का भाई किसी जान में आपका स्वागत है।' हालांकि फिल्म में विजेंद्र क्या किरदार निभाएंगे इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी