क्या सामंथा अक्किनेनी की हुई पति से अनबन? सोशल मीडिया से हटाया सरनेम

शनिवार, 31 जुलाई 2021 (11:09 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी बीते दिनों वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की वजह से चर्चा में बनी हुई थीं। इस सीरीज में सामंथा के किरदार भी खूब तारीफ हुई थी। वही अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से अपना सरनेम हटा दिया है।
 
सामंथा ने अपने नाम के आगे से अक्किनेनी हटा दिया है। अब उन्होंने डिस्प्ले नेम पर सिर्फ एस लिखा है। सामंथा ने यह बदलाव अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। वहीं फेसबुक पर अभी भी सामंथा अक्किनेनी नाम है।
 
सामंथा ने अपने नाम के आगे से सरनेम क्यों हटाया है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं सामंथा और नागा चैतन्य के बीच कोई अनबन तो नहीं हुई जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनका सरनेम हटा दिया।
 
बता दें कि सामंथा साउथ सुपरस्यार नागार्जुन की बहू हैं। उन्होंने साल 20017 में नागा चैतन्य संग शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम सामंथा रुथ प्रभु से बदलकर सामंथा अक्किनेनी कर लिया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी