'शार्क टैंक इंडिया' के जज अनुपम मित्तल अस्पताल में भर्ती, शेयर किया वीडियो

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 23 मार्च 2023 (10:42 IST)
टीवी के पॉपुलर शो 'शार्क टैंक इंडिया' का सीजन 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में इस शो के एक जज अनुपम मित्तल को लेकर बुरी खबर सामने आई है। अनुपम मित्तल अस्पताल में भर्ती हैं। अनुपम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उनके हाथ में चोट आई है। उनके हाथ की सर्जरी हुई है। अनुपम ने फैंस के लिए एक मैसेज भी शेयर किया है।

 
अनुपम मित्तल ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनक बाएं हाथ पर एक सपोर्टेड बैंड बंधा हुआ है। इसके साथ अनुपम ने लिखा, मंजिल जब और दूर हो जाए...तो फाइट हार्डर। वर्षों से बेहतर आकार में आने के लिए जोर दे रहे थे।
 
उन्होंने लिखा, लेकिन जब वह लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं, तो जिंदगी उन्हें पीछे धकेल देती है। असफलताओं के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम फिर से उठ सकते हैं।
 
अनुपम मित्तल का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उन्हें ये चोट कैसे लगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी