शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाए रोते दिखे पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो आया सामने

WD Entertainment Desk

रविवार, 29 जून 2025 (17:49 IST)
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके परिवार और दोस्तों को बेहद गहरा सदमा लगा है। शेफाली के पति पारस त्यागी का तो रो-रोकर बुरा हाल है। शेफाली ने महज 42 साल की उम्र कार्डियक अरेस्ट की वजह से 27 जून की देर रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
शेफाली का अंतिम संस्कार 28 जून की शाम मुंबई में किया गया। वहीं 29 जून को उनकी अस्थियों को विसर्जित किया गया। एक्ट्रेस के पति पराग ने उनकी अस्थि विसर्जन की रस्म निभाई। इस दौरान पराग अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए फूट-फूटकर रोते नजर आए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पराग त्यागी और उनका परिवार ओशिवारा श्मशान भूमि से शेफाली की अस्थियां लेकर निकल रहे हैं। पराग की आंखों में अपनी पत्नी को खोने का दर्द दिख रहा है। शेफाली के पिता भी पराग के साथ नजर आए। दोनों को इस हाल में देखकर फैंस भी भावुक हो गए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

एक अन्य वीडियो में पराग त्यागी शेफाली की अस्थियों को समंदर में विसर्जित करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की फैमिली भी पराग के साथ दिख रही है। 
 
बता दें कि शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी संग साल 2014 में दूसरी शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी