एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने यह अनुभव लिया, जो उन्हें आज भी जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है।
श्रद्धा की रगों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, संगीत भी दौड़ता है। वह मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले की रिश्ते में पोती लगती हैं। यही वजह है कि 'तेरी गलियां' और 'सब तेरा' जैसे गानों में उनकी सुरीली आवाज ने जादू बिखेर दिया।