शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर ड्रग्स टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव, ड्रग्स लेने का आरोप

सोमवार, 13 जून 2022 (11:40 IST)
फिल्म अभिनेता सिद्धांत कपूर को बंगलुरु पुलिस ने पकड़ा है और पुलिस का कहना है कि सिद्धांत कपूर का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 12 जून को बंगलुरु स्थित पार्क होटल के पब में सिद्धांत को बतौर डीजे आमंत्रित किया गया था। 
 
इस पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा और 35 व्यक्तियों का मेडिकल टेस्ट किया गया, जिसमें से 6 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत को भी बताया गया है। 
 
शक्ति कपूर ने ईटी टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मैं केवल एक ही चीज कह सकता हूं कि ऐसा संभव नहीं है। उधर बंगलुरु पुलिस का कहना है कि जो लोग कथित तौर पर ड्रग लेने के दोषी हैं उनमें सिद्धांत कपूर भी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्होंने होटल में आने के पूर्व ड्रग ली या फिर होटल की पार्टी में ही ड्रग ली है।
 
सिद्धांत कपूर को शूटआउट एट वडाला, चेहरे, अगली जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इन फिल्मों में सिद्धांत अपने अभिनय से खास प्रभावित नहीं कर पाए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी