श्वेता तिवारी की बेटी ने कहा, सौतेले पिता ऐसे कमेंट्स करते हैं कि महिला सुने तो शर्मिंदा महसूस करे

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में पुलिस में अपने पति अभिनव कोहली के‍ खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।

यह खबर श्वेता के फैंस के लिए चौंकाने वाली थी। गौरतलब है कि श्वेता की पहली शादी भी इसी कारण असफल रही थी।

श्वेता ने यह भी कहा कि अभिनव का उनकी बेटी पलक के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं है। पलक, श्वेता और उनके पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी है। 

अब पलक तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। पलक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बात रखी है। पलक ने लिखा है कि मैं सबसे पहले उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इस मामले के बारे में चिंता जाहिर की और मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। 
 
मेरी मां शिकायत कराने वाले दिन से पहले घरेलू हिंसा से पीड़ित नहीं हैं। लेकिन बंद दरवाजों के पीछे क्या होता है यह आप नहीं जानते हैं। मेरी मां ने दोनों शादियों में धैर्य दिखाया है। 
 
पलक आगे लिखती हैं कि मेरे सौतेले पिता ने कभी मुझे गलत तरीके से नहीं छुआ। कभी शारीरिक शोषण नहीं किया। 

वह मुझ पर ऐसे कमेंट्स जरूर करते थे कि कोई महिला सुने तो शर्मिंदा महसूस करे। आप इस तरह की बातें अपने पिता के मुंह से सुनना पसंद नहीं करते। 
 
राजा चौधरी का भी आया रिएक्शन 
श्वेता के पूर्व पति और पलक के पिता राजा चौधरी के कानों तक भी जब यह बात पहुंची तो वे चिंतित हो गए। राजा के अनुसार एक पिता के लिए यह सब सुनना चिंतित कर देने वाला है। मेरी पलक से बात हुई है। उसने कहा कि वह ठीक है। मैं उसके संपर्क में हूं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी