श्याम बेनेगल की दोनों किडनी हुई खराब, घर पर ही चल रहा इलाज

WD Entertainment Desk

शनिवार, 11 मार्च 2023 (12:30 IST)
Photo Credit : Twitter
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर-निर्देशक श्याम बेनेगल की हेल्थ ठीक नहीं है। उनकी दोनों किडनी खराब हो गई है। हाल ही में मेडिकल टेस्ट में इसका खुलासा हुआ है। श्याम बेनेगल का घर पर ही डायलिसिस चल रहा है। 88 वर्षीय श्याम बेनेगल को डौक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। 
 
दैनिक भास्कर संग बातचीत के दौरान श्याम बेनेगल ने कहा, मेरा स्वास्थ ठीक नहीं है। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। मेरा मेडिकेशन चल रहा है। अभी हाल ही में घर पर डायलिसिस हुआ है। हालांकि उन्होंने किडनी खराब होने के बारे में कुछ नहीं बताया। 
 
श्याम बेनेगल ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते है। उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान, पद्मश्री और पद्मभूषण भी मल चुका है। श्याम बेनेगल ने जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। 
 
श्याम बेनेगल की फिल्म 'मुजीब - द मेकिंग ऑफ अ नेशन' रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, विवादों के चलते उसकी रिलीज लगातार टल रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी