सिम्बा के बाद ऐसी फिल्में नहीं करूंगा

पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी बड़ी हिट रणवीर सिंह अब तक दे चुके हैं। वे अपनी उम्र के अन्य हीरो से तेजी से आगे निकले हैं और इस समय डिमांड में हैं। 
 
कबीर खान, ज़ोया अख्तर, रोहित शेट्टी जैसे फिल्मकारों की फिल्म वे कर रहे हैं। भंसाली और आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। 
 
इन सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशकों ने रणवीर पर विश्वास किया है इससे रणवीर की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। 
 
रोहित शेट्टी के साथ रणवीर 'सिम्बा' नामक फिल्म कर रहे हैं जो इसी वर्ष दिसम्बर में रिलीज होगी। तेलुगु फिल्म 'टेमपर' का सिम्बा हिंदी रिमेक है। 
 
फिल्म के पोस्टर से ही समझ आता है कि यह मसाला फिल्म है जिसमें दक्षिण वाला फ्लेवर है। पुलिस ऑफिस के किरदार में रणवीर हैं। 
 
रणवीर का कहना है कि उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के रिमेक के ऑफर्स लंबे समय से मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी को हां नहीं कहा सिवाय रोहित शेट्टी के। 
 
सिम्बा के बाद वे दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रिमेक नहीं करेंगे। वे कुछ हट कर करना चाहते हैं और वही करेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी