रामायण की सीता ने ऑनस्क्रीन बहनों के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (12:18 IST)
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर जबसे रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है, तबसे इस शो के सभी कलाकार सुर्खियों में आ गए हैं। घर-घर में एक बार फिर से राम-सीता और लक्ष्मण की चर्चा होने लगी है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया भी सुर्ख‍ियों में हैं। 
 
हाल ही में दीपिका चिखलिया ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे अपनी ऑन-स्क्रीन बहनों के साथ देखी जा सकती हैं। उन्होंने यह तस्वीर रामायण के सेट से साझा की है। 


 
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सीता जी अपनी बहनों के साथ #girlpower'। तस्वीर में सीता जी की बहन की भूमिका निभाने वाले बाकी सभी स्टार्स मौजूद हैं।
 
बता दें कि दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और फैंस के साथ रामायण के सेट से जुड़ी अपनी यादों को शेयर कर रही हैं। इससे पहले भी दीपिका ने पूरे कास्ट एंड क्रू के साथ एक तस्वीर साझा की थी। 
 
दीपिका चिखलिया ने टीवी सीरियल रामायण, विक्रम बेताल के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्हें रामायण में सीता के किरदार के बाद से ही लोकप्रियता मिली। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी