सोनाली फोगाट मर्डर केस: गोआ पुलिस ने नोएडा पहुंच कर की जांच

मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (12:16 IST)
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच हेतु गोआ पुलिस 5 सितंबर को नोएडा पहुंची। नोएडा में सोनाली ने एक फ्लैट किराए पर दिया था जिसमें सागर नामक शख्स रहता है। गोआ पुलिस ने आने के पहले नोएडा पुलिस को भी सूचित किया और पूछताछ के दौरान गोआ पुलिस भी मौजूद थी। 
 
इसके बाद गोआ पुलिस सुधीर सांगवान के फ्लैट गुड़गांव ग्रीन्स सोसायटी ऑफ सेक्टर 102 में पहुंची। यह फ्लैट सुधीर ने किराए से दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फ्लैट से पासपोर्ट, 16 हजार रुपये कैश, ज्वैलरी और कुछ कागजात पुलिस ने बरामद किए। पुलिस को एक सफेद टाटा सफारी कार की भी तलाश है। 

ALSO READ: ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित अन्य कलाकारों को मिली इतनी फीस।
 
पुलिस ने सोनाली मर्डर केस के सिलसिले में सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। सोनाली के पास 110 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी और इसी पर सुधीर और अन्य साथियों की निगाह थी। 
 
2019 में सोनाली से सुधीर और सुखविंदर जुड़े थे। पहले उन्होंने सोनाली का विश्वास जीता और फिर सोनाली का सुधीर पीए बन गया और उसने सोनाली को डराना-धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू किया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी