कान के रेड कार्पेट पर दूसरा लुक, न्यूड कलर में बेहतरीन लग रही थीं सोनम

सोनम कपूर कान फिल्म फेस्टिवल पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपने ड्रेसिंग से सभी को अपना दीवाना बना दिया। आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम का यह पहला कान फेस्टिवल है। इसमें सोनम पहली बार बहन रिया कपूर के बिना शामिल हुई हैं। 
 
इसके बावजुद सोनम का कॉन्फिडेंस और लुक्स देखने लायक है। उनका रेड कार्पेट पर पहला लुक बहुत खूबसुरत था। अब उनका हाल ही में दुसरा लुक भी सामने आया है। इसमें सोनम ने न्युड कलर का नो शोल्डर गाउन पहना था। 
 
सोनम कपूर फिल्म 'सोलो: अ स्टार वॉर्स' स्टोरी की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं जहां उन्होंने वेरा वांग का डिज़ाइन किया बीज़ गाउन पहना। साथ ही इस न्युड कलर गाउन में पीछे की तरफ येलो कलर का भी शेड था। यह ड्रेस सोनम पर बहुत ही खूबसुरत लग रहा था। इसके साथ सोनम ने बालों को ज़्यादा ना छेड़ते हुए एक मैसी बन बनाया। उनके लुक को और खूबसुरत उनका ड्रेस मैचिंग मेकअप बना रहा था। 
 
 
यह सोनम कपूर का 8वां कान फिल्म फेस्टिवल है। वे लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं और इसीलिए कान में शरीक हुई हैं। लॉरियल ने भी उनके कुछ फोटोशूट कर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। 
 
 
सोनम रेड कार्पेट के लिए वाकई बेहद शानदार नज़र आ रही थीं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी