शुरू होने जा रहा इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑडिशन, जानिए कब और कहां दे सकेंगे ऑडिशन

WD Entertainment Desk

बुधवार, 16 जुलाई 2025 (16:30 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। दो साल बाद इस शो की फिर से धमाकेदार वापसी होने जा रही है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है। 
 
इस ऑडिशन की शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली में सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

यह भारत का ऐसा इकलौता मंच है जो हर उम्र और हर क्षेत्र के टैलेंट को मंच देता है। चाहे डांस हो, सिंगिंग, जादू, ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर करने वाले एक्ट, यह मंच हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है, जो बड़ा सपना देखते हैं और उसे बड़े अंदाज में दिखाते हैं।
 
ऑडिशन की जानकारी:
प्रतिभागियों से कहा गया है कि वे अपनी पहचान का कोई भी सही दस्तावेज और परफॉर्मेंस में इस्तेमाल होने वाला सामान साथ लाएं। ऑडिशन सभी भारतीय लोगों के लिए खुले हैं, और बच्चों को अपने मां-बाप या अभिभावक के साथ आना जरूरी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी