अब सुनील ग्रोवर ने दिखाया जूता

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रोजाना कुछ न कुछ ऐसा होता जो विवाद की आग को हवा देता है जिससे आग और भड़क जाती है। 
 
सभी जानते हैं कि जमीन से हजारों फीट ऊपर हवा में शराब के नशे में कपिल बहक गए। सुनील ग्रोवर को गालियां बकी, कॉलर पकड़ी और जूता भी फेंका। जमीन पर आने के बाद माफी भी मांगी, लेकिन अब सुनील तन गए। 
 
जूते का असर सुनील पर गहरा हुआ है और अब उन्होंने न केवल जूता दिखाया है बल्कि जूते का नंबर भी बताया है। ये किसे दिखाया है इसका अंदाजा लगाना अत्यंत ही सरल है। 
 
इंस्टाग्राम पर सुनील ने एक फोटो पोस्ट किया है। इसमें सुनील नजर आ रहे हैं। उनके बैठने का अंदाज इस तरह का है कि जूता कैमरे में साफ नजर आ रहा है। वे जता रहे हैं कि वे जूता दिखा रहे हैं। फोटो को कैप्शन दिया है- 'शू साइज़ यूएस 10'। 
 
इस तरह के फोटो को ऐसे समय पोस्ट करना दर्शाता है कि सुनील अब कपिल का मजाक बना रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें