रामायण से पहले भी साथ काम कर चुके हैं लक्ष्मण और सीता, सुनील लहरी ने शेयर की तस्वीर

रविवार, 26 अप्रैल 2020 (15:09 IST)
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में टीवी पर रामायण की वापसी हुई है। इस शो के री-टेलीकास्ट से दूरदर्शन की टीआरपी में दबरदस्त उछाल आया है। रामायण के चलते इसके किरदार भी चर्चा में बने हुए हैं। राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल, सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखालिया, लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी सुर्खियों में हैं।

 
रामायण में खासकर लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी का एंग्री यंग मैन अवतार फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब सुनील लहरी ने सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखालिया के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
 
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही सुनील लहरी ने बताया कि उन्होंने दीपिका के साथ रामायण से पहले भी एक शो में काम किया था। तस्वीर में वह और सीता यानी दीपिका चिखालिया पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
सुनील ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं और दीपिका जी रामायण से पहले एक सीरियल में।' बता दें कि दीपिका चिखलाखिया और सुनील लहरी ने रामायण सीरियल से पहले विक्रम और बेताल में साथ काम किया था। इस सीरियल को रामानंद सागर ने ही डायरेक्ट किया था। 
 
रामायण में में लक्ष्‍मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी शत्रुघ्‍न के रोल के लिए फाइनल किए गए थे, जबकि एक दूसरे अभिनेता शशि पुरी को लक्ष्‍मण के रोल के लिए फाइनल किया गया था। रामायण से पहले सुनील ने कुछ और सीरियलों में काम किया था। उन्‍होंने 1983 में आई फिल्म 'नक्सलवादी' से डेब्‍यू किया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी