अंगूर से भरे बाथटब में टॉपलेस होकर मस्ती करती दिखीं सनी लियोनी

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (16:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों सनी का एक बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है, जिसमें वह बाथटब में बैठी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।


सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सनी अंगूर और पानी से भरे एक बाथटब में टॉपलेस बैठकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनके दोनों हाथों में अंगूर है जिसके साथ वह मस्ती करती हुई दिख रही हैं।
 
इस वीडियो के सनी ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत से पागलों वाले कैप्शंस दिमाग में आ रहे हैं।' सनी लियोनी के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
ALSO READ: पागलपंती : फिल्म समीक्षा
 
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे पिछली बार अर्जुन पटियाला फिल्म में नजर आईं थी। इसके अलावा उन्होंने हालिया रिलीज फ़िल्म मोतीचूर चकनाचूर में एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था। 
 
सनी इन दिनों तमिल फिल्‍म 'वीरामादेवी' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह जल्‍द ही हॉरर कॉमेडी फिल्‍म 'कोका कोला' में भी नजर आने वाली हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी