वाराणसी पहुंचकर आध्यात्मिक रंग में रंगी सनी लियोनी, गंगा आरती में हुईं शामिल

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (10:47 IST)
Sunny Leone reached Varanasi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों वाराणसी में हैं। इस शहर में सनी का आध्यात्मिक रूप देखने को मिल रहा है। बीती रात सनी लियोनी पारंपरिक परिधान पहने, माथे पर त्रिपुंड लगाए प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के लिए पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन भी किए। 
 
सनी लियोनी के साथ पूर्व आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहें। सनी और अभिषेक हाल ही में एक म्यूजिक एल्बम 'थर्ड पार्टी' में साथ नजर आए हैं। दोनों इसी एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। 
 
गंगा आरती के दौरान सनी लियोनी को अपने बीच में देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस को बड़ी मशक्कत से स्थिति संभालनी पड़ी। सनी लियोनी ने कहा कि मैं वाराणसी आकर काफी खुश हूं। अगर मुझे कोई आध्यात्मिक स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिलती है, तो जरूर काम करूंगी।
 
बता दें कि 'थर्ड पार्टी' सॉन्ग को अभिषेक सिंह ने खुद गया है। यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी